inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – नाबालिग लड़की से घर में घुसकर करता था छेड़छाड़, अकेली देखा फिर करता था अनैतिक हरकत, मामला दर्ज

सोनू केदार अम्बिकापुर – थाना क्षेत्र बतौली के अन्तर्गत ग्राम पोकसरी निवासी नाबालिग युवती से छेड़छाड़ का मामले में बतौली पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र बतौली अन्तर्गत ग्राम पंचायत पोकसरी निवासी नाबालिग युवती से गांव का ही युवक अमृतलाल कुजूर उम्र 29 वर्ष युवती के घर में घुसकर छेड़छाड़ किया था। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी अमृतलाल कुजूर के विरुद्ध धारा 458,354 भ द वी एवं पोस्को एक्ट की धारा 7,8 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में पेश कर जेल दाखिल किया। कार्रवाई में जुटे थाना प्रभारी सुनील केरकेट्टा सहित अन्य सक्रिय रहे।

Related Articles

Back to top button