वीडियो – जॉनी लिवर और बेटी झगड़ पड़े जब टिकटोक वीडियो बनाते बनाते, परेश रावल ने कहा यह
जॉनी लीवर अपने शानदार किरदारों और कॉमेडी के लिए खूब जाने जाते हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी बेटी जैमी लीवर के साथ टिकटॉक बनाते दिख रहे हैं।
इस टिकटॉक वीडियो में जॉनी लीवर और उनकी बेटी उनकी ही फिल्म के डायलॉग पर बातचीत कर रहे हैं. जॉनी लीवर अपने इस वीडियो में जहां जॉनी लीवर परेश रावल की एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं तो वहीं उनकी बेटी जैमी लीवर अपने पापा के किरदार में दिखाई दे रही है।
वीडियो में बेटी के लाख समझाने पर भी नाम याद नहीं कर पाते हैं. जिससे उनकी बेटी को उनपर गुस्सा आ जाता है. इस टिकटॉक वीडियो को उनकी बेटी जैमी लीवर ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया था। जॉनी लिवर ने भी रिट्वीट करते हुए इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया।
वीडियो को पोस्ट करते हुए जॉनी लीवर ने लिखा, “मेरी बेटी जैमी लीवर ने यह मेरे लिए किया और अब मैंने यह आपके लिए किया बापू परेश रावल.” बता दें कि जैमी का अपने पिता के साथ यह पहला टिकटॉक वीडियो है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्विटर के जरिए दी है।
इसके साथ ही वीडियो पर एक्टर परेश रावल ने भी कमेंट किया. उन्होंने इसपर रिएक्शन देते हुए लिखा, “धन्यवाद जॉनी भाई, आप हमेशा से ही मेरे पसंदीदा रहे हैं और जितनों को भी मैं जानता हूं उनमें से सबसे बेहतर इंसान आप हैं. जैमी प्रतिभाशाली होने के साथ-साथ खुशियों का भी पिटारा है. भगवान हमेशा आपके साथ रहे।




