Breaking News

गणतंत्र दिवस पर फहराया गया यहां पाकिस्तान का झंडा, इलाके में मची खलबली


गणतंत्र दिवस को मौके पर गुरुवार को बिहार के पूर्णिया जिले के मधुबनी सिपाही टोला में कथित तौर पर एक पाकिस्तानी झंडा फहराया गया। यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी। पुलिस ने कहा कि इस घटना से स्थानीय लोगों में खलबली मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार मस्जिद से सटे एक घर में पाकिस्तान का झंडा फहराया हुआ पाया गया। पुलिस ने आगे बताया कि घर के मालिक की पहचान मुबारकदीन के रूप में हुई है। एसएचओ मधुबनी पवन चौधरी ने कहा कि इस मुद्दे पर एसडीओ पूर्णिया के साथ चर्चा की गई है।

एसएचओ ने कहा कि हम घर पर पाकिस्तान का झंडा फहराए जाने की सूचना मिलने पर तुरंत पहुंचे। झंडे को हटा दिया गया है। इस मामले को एसडीओ पूर्णिया के समक्ष उठाया गया। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





Related Articles

Back to top button