शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करना पांच युवकों को पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करना पांच युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए वीट सिपाही की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। सीओ ने कहा कि लाइसेंसी रायफल और बंदूक के लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट प्रेषित कर लाइसेंस धारकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
सीओ देवेंद्र प्रताप ने बताया कि तीन दिसंबर को एक शादी समारोह में कुछ युवकों ने लाइसेंसी हथियारों से फायरिंग की। युवकों ने फायरिंग का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब इसकी जानकारी थाना पुलिस को हुई तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लेते हुए उक्त मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
शादी में फायरिंग करने का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने 5 अभियुक्तों को पकड़ा है। 2 राइफल, एक डबल बैरल, भारी संख्या में खाली खोखा, 12 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है: देवेंद्र सिंह, सर्किल ऑफिसर, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद(7.12) pic.twitter.com/rDaXbafgTc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





