मनोरंजन

एक बार फिर ट्रोल हुईं उर्फी जावेद, ब्लैक ट्रांसपेरेंट ड्रेस में एयरपोर्ट पर आईं नजर

बिग बॉस ओटीटी में अपना दमखम दिखा चुकीं एक्ट्रेस उर्फी जावेद अक्सर अपने लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। कभी उर्फी अपने स्टाइल से खूब वाहवाही लूटती हैं तो कभी वो खूब ट्रोल होती हैं।दरअसल हाल ही में उर्फी जावेद एयरपोर्ट पर नजर आईं, जहां पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरों में कैद किया।

वहीं इस बीच एक बार फिर उर्फी जावेद अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उर्फी के लेटेस्ट फोटोज तेजी से वायरल हो रहे हैं। लेटेस्ट फोटोज- वीडियोज में उर्फी जावेद ने ब्लैक ड्रेस पहनी है। उर्फी ने ब्लैट पैंट के साथ ब्लैक ट्रांसपेरेंट टॉप पहना हुआ है।

उर्फी के इस स्टाइल को जहां कुछ फैन्स पसंद कर रहे हैं तो वहीं बड़ी संख्या में उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। उर्फी को उनकी ट्रांसपेरेंट ड्रेस की वजह से खूब ट्रोल किया जा रहा है। विरल भियानी के वीडियो पोस्ट पर ट्रोल्स भद्दे कमेंट्स तक कर रहे हैं।एक ट्रोल ने लिखा- ‘बेशर्मी की सारे हदें पार।’ वहीं एक दूसरे ट्रोल ने लिखा- ‘इतने कपड़े भी क्यों पहने हैं।’ वहीं एक और ने लिखा- ‘ऐसे कपड़े पहनने है तो भारत छोड़ दो।’

Related Articles

Back to top button