inh24छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश के पिता नंद कुमार बघेल ने महादेव घाट में की काफी देर जलक्रीड़ा, समर्थकों ने बताया जल समाधी

सीएम भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल ने काफी देर तक खारून नदी के महादेव घाट पर जल में बिताया। उनके समर्थक इसे जल समाधि बताते हुए कहते हैं कि केंद्र सरकार से एथेनाल बनाने की अनुमति तत्काल मिले इसलिए उन्होंने यह रास्ता अपनाया है। महादेव घाट में सुबह पानी की सतह पर लेटे हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नजर आए।

नंद कुमार बघेल के समर्थकों ने उनकी इस क्रिया कलाप का वीडियो भी बनाया गया है। बिना डूबे पानी पर लेटे नंद कुमार बघेल यहां अपने करीबी क्रांति साहू के साथ पहुंचे थे। बघेल के साथ आए लोगों ने बताया कि ये उनकी जल समाधि है। बता दें कि नंद कुमार बघेल इस तरीके से केंद्र सरकार और PM मोदी से धान से एथेनॉल बनाने की अनुमति की मांग कर रहे हैं।

गौरतलब है कि करीब एक साल से छत्तीसगढ़ धान से पेट्रोल की तरह बायो फ्यूल एथेनॉल बनाने की कोशिश में है, मगर केंद्र सरकार ने अनुमति नहीं दी है। नंद कुमार बघेल के एक करीबी ने मीडिया को बताया कि खारुन नदी के पानी पर इस जल समाधि से बघेल केंद्र सरकार को संदेश देना चाहते हैं कि वो एथेनॉल बनाने की अनुमति राज्य सरकार को दे ताकि प्रदेश के किसान और समृद्ध हों।

उनका कहना है कि प्रदेश में विकास के कार्य बढ़े। पानी में करीब 10 मिनट इसी तरह बिताने के बाद नंद कुमार बघेल पानी से बाहर आए, समर्थकों के साथ तस्वीर खिंचवाई और चले गए। पिछले सप्ताह तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें रायपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Related Articles

Back to top button