Nidhi Bhanushali की अनदेखी तस्वीर हुई वायरल, बैकग्राउड में एक कपल को किस करते देख फैंस ने पूछा Jetha और Babita हैं क्या?

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा [Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah] में सोनू के रूप में दर्शकों का मनोरंजन करने वाली निधि भानुशाली [Nidhi Bhanushali] फैंस को हैरान करने में कभी असफल नहीं होती हैं। एक्ट्रेस की एक अनदेखी थ्रोबैक तस्वीर ने फैंस का ध्यान खींचा है। 2018 में अभिनेत्री के जन्मदिन पर, शो में गोली की भूमिका निभाने वाले उनके को आर्टिस्ट कुश शाह ने इंस्टाग्राम पर उन्हें तस्वीरों की एक सीरिज के साथ शुभकामनाएं दीं।
कोई मोई की रिपोर्ट के अनुसार, एक तस्वीर में, हमने TMKOC की पूर्व अभिनेत्री को कैमरे के लिए पोज़ देते देखा। हालांकि, निधि की तस्वीर की बैकग्राउंड में दो लोगों को किस कर रहे थे। बैकग्राउंड में मौजूद लोगों के बारे में पूछने के लिए फैंस कुश के कमेंट सेक्शन में गए।

तस्वीर के बारे में सवाल पूछने वाले लोगों से कमेंट सेक्शन जल्दी से भर गया। कोई मोई की रिपोर्ट के अनुसार, एक यूजर ने लिखा, “ये कौन ह वो… पिछे देखो पिछे… पिछे तो देखो ..” एक यूजर ने पूछा, “तीसरी तस्वीर में निधि भानुशाली के देखो क्या चल रहा है?” एक अन्य ने लिखा, “देश जानना चाहता है कि तीसरी तस्वीर में सोनू के पीछे वे 2 लोग कौन हैं।” एक ने कमेंट किया, “तीसरी तस्वीर में जेठा और बबीता है क्या?”



