कुली नं 1 का नया गाना मिर्ची लगी तो रिलीज, फैंस के बिच हुवा जमकर वायरल
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) की आनेवाली फिल्म ‘कुली नं 1’ (Coolie No 1) का नया गाना ‘मिर्ची लगी तो’ (Mirchi Lagi Toh) रिलीज हो गया है। इस गाने में उनके साथ सारा अली खान (Sara Ali Khan) बॉलीवुडिया डांस करती नजर आ रही हैं। ‘मिर्ची लगी तो’ सॉन्ग 90 के दशक के सुपरहिट गाने का रीमेक है, जिसका नाम भी यही था।
पुराने गाने में गोविंदा और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) की जोड़ी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। ‘मिर्ची लगी तो’ गाने को कल्ट सॉन्ग का दर्जा प्राप्त है, जिस कारण वरुण धवन और सारा अली खान के गाने को लेकर दर्शकों में संशय की स्थिति थी
बता दें कि वरुण धवन और सारा अली खान ने यह साबित कर दिया है कि अगर दिल से मेहनत की जाए तो कोई भी काम नामुमकिन नहीं है। फिल्म ‘कुली नं 1’ के नए गाने ‘मिर्ची लगी तो’ में वरुण धवन और सारा अली खान की केमिस्ट्री बेमिसाल है, जिस कारण दर्शक इस गाने को बेशुमार प्यार दे रहे हैं। कुछ मिनट पहले रिलीज हुए इस गाने को फैंस लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि न्यूईयर के मौके पर वो इसी गाने पर ठुमके लगाएंगे।
एक फैन ने ट्विटर पर गाने को शेयर करते हुए लिखा है, ‘मिर्ची लगी तो गाने ने मूड बना दिया है। मैं तो इसे सुनकर नेस्टोलजिक हो गई हूं। मैं इस गाने को सुनकर खुश हूं और इमोशनल फील कर रही हूं। वरुण और सारा ने क्या कमाल का काम किया है। मैं इस सॉन्ग को बार-बार देख रही हूं।’




