देश विदेशमध्यप्रदेश
कुंए में नहा रहे तीन बच्चे, डूबने से तीनों की मौत

सतना। मध्यप्रदेश के सतना में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कुएं में डूबकर तीन बच्चों की मौत हो गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा छाया हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों बच्चों को कुएं से बाहर निकाला। जिसके बाद पीएम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, मामला उचेहरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे नहाने के लिए कुएं में उतरे थे। इसी दौरान तीनों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को निकालकर पीएम के लिए भेज दिया और पहचान की जा रही है। साथ ही पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।




