inh24खेल जगत

NZVSPAK – जब पाकिस्तानी बॉलर ने खीज कर कहा आउट हो जा भूतनी के

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच माउंट मौंगानुई (Mount Maunganui) में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने अच्छी शुरुआत की है. टीम ने दुसरे दिन लंच तक पांच विकेट के नुकसान पर 301 रन बना लिए थे। टीम के लिए विकेटकीपर खिलाड़ी बीजे वाटलिंग (BJ Watling) 40 गेंद में दो चौके की मदद से 13 और मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) 20 गेंद में एक चौका और एक छक्का की मदद से 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Read Also – विराट कोहली बरकरार नहीं रख सके 12वें साल अपना रिकॉर्ड

यहां मजेदार वाकया हुवा जब माउंट मौंगानुई टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तानी वरिष्ठ बॉलर यासिर शाह को कीवी बल्लेबाजों के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए देखा गया. दरअसल जब कीवी कप्तान केन विलियमसन 84 और हैनरी निकोलस 27 रन पर खेल रहे थे उसी वक्त यासिर शाह पाकिस्तान के लिए 77वां ओवर लेकर आए। इस दौरान यासिर शाह मैदान में काफी स्ट्रगल करते नजर आए. इस बीच उन्हें मैदान में कीवी बल्लेबाजों के खिलाफ बड़बड़ाते हुए भी सुना गया. दरअसल जब वह बड़बड़ा रहे थे उस वक्त उनकी आवाज मैदान में लगे माइक में कैद हो गई. इस रिकॉर्डिंग में शाह को ‘आउट होजा भूतनी के’ कहते हुए सुना जा रहा है.

Read Also – बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों का ऐलान होगा इस तारीख को, शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

आपको बता दें कि माउंट मौंगानुई टेस्ट में कीवी टीम के लिए जहां केन विलियमसन ने शतक जड़ा है तो वहीं रॉस टेलर और हेनरी निकोल्स ने अर्धशतक लगाया है. मेहमान टीम पाकिस्तान के लिए अबतक तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की है, जबकि यासिर शाह और नसीम शाह ने क्रमशः एक-एक विकेट चटकाए हैं।

https://twitter.com/7Strang_er18/status/1342713393715802112?s=20

Related Articles

Back to top button