मनोरंजन

बॉलीवुड की ये हॉट हीरोइने जो ना सिर्फ रोमांटिक बल्कि एक्शन फ़िल्म से भी जीता फैंस का दिल

बॉलीवुड फैन्स को एक्शन फिल्में काफी पसंद आती हैं। वहीं जब एक्शन में कोई एक्ट्रेस नजर आए तो फैन्स की एक्साइटमेंट और भी बढ़ जाती है। ऐसे में आपको बताते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने स्क्रीन पर जब एक्शन अवतार दिखाया तो फैन्स को खूब पसंद आया।


सोनाक्षी सिन्हा: फिल्म दबंग से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ऑनस्क्रीन अपना एक्शन अवतार दिखा चुकी हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म अकीरा में जोरदार एक्शन अवतार दिखाया था।


प्रियंका चोपड़ा: बॉलीवुड की देसी गर्ल, प्रियंका चोपड़ा का भी नाम इस लिस्ट में शुमार है। प्रियंका ने जय गंगाजल के साथ ही साथ फिल्म डॉन में भी एक्शन किया था, जिसे फैन्स ने पसंद किया था। वहीं विदेशी सीरीज में भी प्रियंका थोड़ा बहुत एक्शन दिखा चुकी हैं।


तापसी पन्नू: अपनी एक्टिंग और अलग- अलग तरह के किरदारों को निभाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुकीं तापसी पन्नू भी पर्दे पर एक्शन कर चुकी हैं। तापसी ने फिल्म बेबी के साथ ही साथ नाम शबाना में अपना एक्शन अवतार दिखाया था।


रानी मुखर्जी: ये लिस्ट रानी मुखर्जी के नाम के बिना अधूरी है। रानी मुखर्जी ने अपने करियर में कई अलग- अलग तरह के किरदार निभाए हैं। वहीं फिल्म मर्दानी और मर्दानी 2 में रानी एक्शन अवतार में दिखी थीं।


कंगना रनौत: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत जल्दी ही फिल्म धाकड़ में जोरदार एक्शन अवतार में नजर आएंगी। हालांकि इससे पहले वो रिवॉल्वर रानी और कृष 3 में भी एक्शन दिखा चुकी हैं।


करीना कपूर खान: करीना कपूर खान ने सैफ अली खान के साथ फिल्म एजेंट विनोद में एक्शन किया था। वहीं सैफ के साथ ही फिल्म टशन में भी वो थोड़ा बहुत एक्शन करती दिखी थीं। हालांकि दोनों ही फिल्में कुछ खास नहीं चलीं।


कटरीना कैफ: कटरीना कैफ ने एक नहीं बल्कि कई फिल्मों में एक्शन का दम दिखाया है। कटरीना कैफ ने बैंग बैंग, धूम 3, एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है में जोरदार एक्शन किया। बता दें कि कटरीना जल्दी ही टाइगर 3 में एक्शन करती दिखेंगी।


दीपिका पादुकोण: दीपिका पादुकोण सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड में भी एक्शन कर चुकी हैं। दीपिका ने एक ओर जहां चांदनी चौक टू चाइना में एक्शन किया था तो वहीं हॉलीवुड फिल्म ‘एक्सएक्सएक्स 2’ में भी वो अपना दम दिखा चुकी हैं।


ऐश्वर्या राय बच्चन: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन भी ऑनस्क्रीन एक्शन अवतार करती दिख चुकी हैं। ऐश्वर्या ने फिल्म धूम 2 में जोरदार एक्शन किया था। ऋतिक और ऐश्वर्या की जोड़ी फैन्स को पसंद आई थी।

Related Articles

Back to top button