inh24छत्तीसगढ़

नगरी – रेडी टू ईट में मिला जिंदा कीड़ा व जाला, स्वास्थ्य से कर रहे खिलवाड़, समिति पर कार्यवाही न होने से हौसले बुलंद


जयकिशन साहू धमतरी – नगरी तहसील के अंतर्गत सेक्टर सिहावा (2) में रेडी टू ईट वितरण करने वाली गेंदा महिला स्व सहायता समूह बिरगुड़ी द्वारा जाला युक्त जिंदा कीड़ा से भरा पैकेट हितग्राहियों को दिया गया। इसकी जानकारी हितग्राही मधु साहू ने बिरगुड़ी के सरपंच एवं सचिव को दी और मौके पर जिला पंचायत सदस्य मीना बंजारे पहुंची उन्होंने पूरी मामला को ध्यान में रखते हुए पैकेट का निरीक्षण किया तो उसमें जाला व कीड़ा नजर आया।

हितग्राही से पूछने पर वह बतायी कि हम बिना देखे मेरा बच्चा और मैं हम दोनो रेडी टू ईट खा चुके हैं उसके बाद से स्वास्थ्य में गड़बड़ी लग रही है । जिला पंचायत सदस्य मीना बंजारे मौके पर पहुंचकर पूरा जायजा लेकर तत्काल जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को एवं एस डी एम नगरी को सूचना दी एवं जांच की मांग की।

गांव वालों से जानकारी मिली है कि गेंदा स्व सहायता समूह द्वारा रेडी टू ईट फूड सप्लाई किया जाता है वह हमेशा ही खराब रहता है इसके पहले भी कई बार शिकायत हो चुकी है लेकिन महिला बाल विकास उस समूह पर कार्यवाही नहीं करते। और गांव वालों का यह भी कहना है कि उस समूह के ऊपर सुपरवाइजर काम करती है उसी के द्वारा संचालित की जाती है इसीलिए विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती।

इस संबंध में अनु विभागीय राजस्व से चर्चा करने पर कहा कि इसको लेकर जांच करवाई जाएगी दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी

महिला बाल विकास नगरी के प्रभारी अनीता साहू ने कहा शिकायत मिलने पर जांच करवाई गई जिसमें हितग्राही मधु साहू के घर में रखे पैकेट में जाल युक्त पोषण आहार मिला वही उसी महीने के पैक किए हुए पैकेट को दूसरे हितग्राहियों के घरों में खोल कर देखा गया तो नहीं उसमें जाला पाया गया ना ही कीड़ा जिससे यहां प्रतीत होता है कि जिस पैकेट में जाला पाया गया वहां पर के पहले से खोलकर रख दिया गया होगा जिसके कारण जाला आ गया होगा अगर और हितग्राहियों के पैकेट से ऐसा कुछ शिकायत आता है तो जरूर कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Back to top button