inh24छत्तीसगढ़

पत्थलगांव में 3 हाथियों के दल ने मचाया उत्पात, शराबी पहुंचा हाथियों के बीच, खड़ी फसल किया हाथियों ने तबाह, दहशत में ग्रामीण

पत्थलगांव अंतर्गत ग्राम कछार में एक बार फिर हाथियों की चहलकदमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मिली जानकारी के मुताबिक 3 हाथी यहां पहुंचे हैं और सीधे किसानों की खड़ी फसल पर हाथियों ने धावा बोला है। पत्थलगांव वन परिक्षेत्र के कछार गांव में झंडाघाट की ओर से 3 हाथियों के गांव में आने की खबर है।

ग्रामीणों की सुचना पर वन विभाग के रेंजर समेत अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं और ग्रामीणों को समझाईश दी जा रही है कि सभी सतर्क रहे कोई घरों से बाहर न निकले। वन विभाग हाथियों पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं हाथियों को जंगल की ओर भेजने का प्रयास किया जा रहा है।

वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 10 दिन पहले ग्राम बगाई झरिया में तीन हाथियों का दल पहुंचा था जहां एक शराबी ने भी हाथियों के साथ उत्पात मचाया। पत्थलगांव परिक्षेत्र के बगाईझरिया में दो पारा के बीच खेत में 03 हाथी रुके हैं। एक शराबी उनके बीच में जा रहा था, वन अधिकारियों द्वारा उसे मनाकर वापस भेज दिया गया।

वही शराबी व्यक्ति छुपकर पुन: हाथियों के एकदम समीप पहुंचकर हाथियों को प्रणाम कर रहा था। इसी बीच एक मादा हाथी उसे सूंड से पकड़ लिया और पटक दिया। इतने में मौके पर तैनात वन कर्मचारी हाथियों के समीप से उसे उठाकर ले आये, अन्यथा उसे हाथियों द्वारा कुचलकर मार डाला गया होता।

Related Articles

Back to top button