मनोरंजन

जैकलीन और बादशाह की जोड़ी ने मचाई एक बार फिर से धूम, ‘पानी- पानी’ से किया फैंस का दिल पानी

नई दिल्ली: गैंदा फूल’ सॉन्ग के बाद रैपर बादशाह और बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज एक बार फिर अपने नए गाने से लोगों का दिल जीतने का काम कर रहे हैं. यह जबर्दस्त जोड़ी एक बार फिर ‘पानी पानी’ गाने में साथ आई है. ‘पानी पानी’ बुधवार को रिलीज हो चुका है. यूट्यूब पर इस गाने ने रिलीज के साथ ही धूम मचा दी है.

राजस्थानी ब्यूटी बनीं जैकलीन

इस नए गाने ‘पानी पानी’ में बादशाह ने जैकलीन का राजस्थानी ब्यूटी वाला रूप दिखाकर लोगों को दीवाना बना दिया है. गाने में उनके साथ जैकलीन ही नहीं बल्कि उनकी लकी चार्म आस्‍था ग‍िल भी नजर आ रही हैं. गाने को फीमल वाइस भी आस्था ने ही दी है.

मिले 8 लाख व्यूज

इस गाने को दर्शकों का इतना प्यार मिला है कि यह गाना अब यूट्यूब से लेकर सोशल मीडिया तक छाया हुआ है. अभी गाना रिलीज हुए 15 घंट हुए और इसे अब तक 8 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. गाने में रेगिस्तान और राजस्थानी महल काफी रॉयल फील दे रहे हैं.

Related Articles

Back to top button