राशिफल - अध्यात्मविशेष

148 साल में पहली बार आया ऐसा महायोग, बेटे की मनेगी जयंती और ग्रहण लगेगा पिता पर

2021 में 148 साल बाद पहली बार एक खास संयोग बन रहा है. जब एक तरफ पिता सूर्य पर ग्रहण लगेगा और दूसरी तरफ उनके पुत्र शनि की जयंती मनाई जायेगी. 2021 का यह पहला सूर्यग्रहण है जो आज 10 जून को लगने जा रहा है.

आपको बता दें कि पंचांग के अनुसार हर साल ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को भगवान शनि जयंती मनाई जाती है. लेकिन संयोग से इस दिन सूर्य को भी ग्रहण लग रहा है. इस समय शनि भी अपनी राशि मकर में वक्री हैं. इन संयोगों के कारण इस बार शनि जयंती और सूर्य ग्रहण दोनों बेहद खास होने जा रहें.

यहां दिखाई देगा यह सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण भारत के अरुणाचल प्रदेश के कुछ एक भाग से सूर्यास्त के समय आंशिक रूप में दिखाई देगा. लेकिन यह सूर्य ग्रहण उत्तर-पूर्व अमेरिका, यूरोप, उत्तरी एशिया और उत्तरी अटलांटिक महासागर के कुछ हिस्सों में पूर्ण रूप से दिखाई देगा. यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण कंगनाकार का ही होगा.शनि जयंती 2021 का शुभ मुहूर्त- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04 बजकर 08 मिनट से 04 बजकर 56 मिनट तक रहेगा.- अमृत काल: सुबह 08 बजकर 08 मिनट से 09 बजकर 56 मिनट तक रहेगा.

इस समय में पूजा कर सकते हैं.-

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा.

इस समय में पूजा कर सकते हैं.-

राहु काल दोपहर 02 बजकर 04 मिनट से 03 बजकर 49 मिनट तक है. इसमें पूजा ना करें.

Related Articles

Back to top button