देश विदेश

शबनम को फांसी लगाने पवन जल्लाद की तैयारी पूरी, प्रशासन कर रहा कागजी खानापूर्ति

भारत के इतिहास में पहली बार किसी महिला को फांसी की सजा होने जा रही है. हालांकि अभी फांसी के तारीख का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन तैयारियां की जा रही है. निर्भया के दोषियों को फांसी के फंदे पर लटकाने वाले पवन जल्लाद एकबार फिर तैयार है. शबनम के मामले में पवन ने कहा कि जैसे ही तारीख की घोषणा हो जाएगी, मै अपने काम को अंजाम दे दूंगा।

Read Also – पिता ने ही पड़ोसी दोस्त संग मिलकर नाबालिग बेटी से करता था महीने भर से दुष्कर्म, बाप बेटी का रिश्ता हुवा कलंकित

बता दें कि अमरोहा की रहने वाली शबनम ने साल 2008 के अप्रैल महीने में प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही परिवार के 7 लोगों को कुल्हाड़ी से काटकर बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था. बर्बरता से किये गए इस हत्याकांड के बाद यह मामला 15 जुलाई 2010 को अमरोहा जिला न्यायालय पहुंचा, जहां अदालत ने शबनम और उसके प्रेमी शलीम को फांसी की सजा सुनाई।

Read Also – पतंजलि ने लॉन्च की कोरोना की नई दावा कोरोनिल टैबलेट, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और डॉ हर्षवर्धन रहे मौजूद

अमरोहा के जिला न्यायालय के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई. लेकिन बात यहां भी नहीं बनी और सुप्रीम कोर्ट ने अमरोहा जिला न्यायालय के फैसले को बरकरार रखा। वहीं राष्ट्रपति के यहां से भी दया याचिका खारिज की जा चुकी है. अब शबनम को फांसी होनी तय है।

Read Also – पाकिस्तानी गर्ल दनानीर मुबीन के Pawri Ho Rahi Hai अंदाज में इंडियन आर्मी के जवानो ने शेयर की वीडियो तो हुई वायरल

उधर चौधरी चरण सिंह जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉक्टर बीडी पांडेय ने प्रशासन कागजी कार्रवाई को पूरा करने में जुटा हुआ है. उन्होंने बताया कि शबनम को फांसी मथुरा जेल में ही दी जानी है।

Related Articles

Back to top button