देश विदेशमध्यप्रदेश

घर में बंधक बनाकर महिला से करता रहा बलात्कार, बताने पर जान।से मारने की दी धमकी

राजगढ़ जिले के सारंगपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कांकरियामीना में रहने वाली महिला ने गांव के युवक पर तीन माह पहले घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म और किसी से कहने की बात पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को मौके से फरार आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

पुलिस ने बताया कि ग्राम कांकरियामीना निवासी महिला ने बताया कि 15 मार्च की रात गांव के दीपक पुत्र पीरुलाल मालवीय ने घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया, साथ ही किसी से कहने की बात पर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपित ने बीती रात एक फिर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पुलिस ने फरियादिया की शिकायत पर मौके से फरार आरोपित के खिलाफ धारा 342, 376, 506, 511 के तहत प्रकरण दर्ज किया।

Related Articles

Back to top button