टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी के साथ टीचर ने किया था गंदा काम, खुद बताई ये बात

टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। देवोलीना हर मुद्दे पर अपनी बात रखती हैं। टीवी एक्ट्रेस देवोलीना कई बार बिग बॉस के शो में भी अपने बिंदास अंदाज के लिए फेम में आ चुकी हैं। देवोलीना ने अपने बचपन के ऐसे एक्सीपिरयंस को शेयर किया जिसको जानने के बाद किसी के भी होश उड़ जाएंगे। देवोलीना ने लेडीज वर्सेज जेंटलमैन 2 में बताया कि उनके साथ बचपन में गंदी हरकत हुई थी।
Read Also – भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने इस गाने पर दिए जबरदस्त लटके झटके, फैंस के दिलों पर चली छुरियां, देखें टॉप 5 गानें
एक वीडियो लेडीज वर्सेज जेंटलमैन सीजन 2 का एक प्रमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देवोलीना यह बताते हुए दिख रही हैं कि उनके मैथ्स टीचर बहुत अच्छे थे। वहां पर सभी स्टूडेंट्स ट्यूशन पढ़ने के लिए आते थे। उस ट्यूशन में उनकी दो बेस्ट फ्रेंड्स भी जाती थी लेकिन अचानक उन्होनें जाना छोड़ दिया। देवोलीना वीडियो में कहती दिख रही हैं कि उन्हें समझ नहीं आया कि उन्होनें ऐसा क्यों किया।
Read Also – 50 की उम्र में 18 को दे रही श्वेता तिवारी मात, ऐसी ड्रेस में शेयर की फोटो की जल जाएं अच्छे अच्छे, आपने देखा क्या
देवोलीना भट्टाचार्जी ने वीडियो में कहा कि जब एक हफ्ते बाद मैंने भी ट्यूशन जाना शुरू किया तो टीचर ने उनके साथ भी गंदा काम किया। घर जाकर उन्होनें यह अपनी मां को भी बताया, जिसके बाद उनके परिवार ने जाकर टीचर की पत्नी को कंप्लेंट की। देवोलीना वीडियो में बताती दिख रही हैं कि वह टीचर के खिलाफ कड़ा एक्शन लेना चाहती थीं क्योंकि उन्होनें मेरे साथ नहीं मेरी जो दो दोस्त थी उनके साथ भी ऐसा किया होगा। जिसके कारण उन्होनें ट्यूशन जाना बंद कर दिया।




