मनोरंजन
आम्रपाली दुबे की सुपरहिट गाना लगा के वैसलीन हुवा वायरल, अब तक 16,961,479 व्यूज

सुपरहिट जोड़ियों में से एक खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की सुपरहिट फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना 3’ (Mehandi Laga Ke Rakhna 3) का ‘लगा के वैसलीन’ ने यूट्यूब पर कमाल मचाया हुआ है। इस गाने के वीडियो को अब तक 16,961,479 व्यूज मिल चुके हैं।
बता दें कि खेसारी और आम्रपाली दोनों ही स्टार्स गाने में जबरदस्त ठुमके लगाते दिखाई दे रहे हैं। आम्रपाली का बोल्ड और दिलकश अंदाज गाने में देखते ही बन रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। गाने के बोल यादव राज ने लिखे हैं जबकि इसका धांसू म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने दिया है।



