छत्तीसगढ़
श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर महासमुंद जिले के पिथौरा में निकाली गई प्रभात फेरी

हरीश यादव – महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लाक में श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर श्री राम जन्म तीर्थ क्षेत्र अभियान समिति के नगर संयोजक स्वप्निल तिवारी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि राम मंदिर निर्माण को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखी जा रही है।
Read Also – पिथौरा – NH-53 नेशनल हाईवे मे संचालित होटल व ढाबा संचालकों की SDOP पात्रे ले रहे आवश्यक बैठक
उन्होंने कहा कि शहर के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों में भी सुबह और संध्या के समय प्रभात फेरी निकालकर प्रचार-प्रसार के साथ-साथ स्वयं से होकर मंदिर निर्माण में सहयोग राशि समिति के माध्यम से दान कर रहे हैं प्रभात फेरी में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रभु श्री राम के प्रति लोगों में कितनी आस्था है।



