मनोरंजन

Tanzania – इंस्टाग्राम में इंडियन सांग्स पर डांस कर फेमस हुआ Kili Paul को सम्मानित किया भारतीय उच्चायोग ने – cgtop36.com


भारतीय गानों पर लिप-सिंकिंग कर वीडियो बनानेवाले तंजानिया से सोशल मीडिया स्टार किली पॉल को भारतीय उच्चायोग ने सम्मानित किया।
तंजानिया में भारतीय उच्चायोग ने तंजानिया के सोशल मीडिया स्टार किली पॉल (Kili Paul) को सम्मानित किया है। आपको बता दें कि डांसिंग वीडियो बनानेवाले भाई-बहन की जोड़ी किली और नीमा पॉल (Kili Paul and Neena Paul) इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हो चुके हैं। इन दोनों भारतीय फिल्मों के बोल पर लिप-सिंकिंग कर सुपरहिट गानों पर जुदा अंदाज में डांस कर भारत में भी काफी लोकप्रियता हासिल की है। इसी वजह से तंजानिया में भारतीय उच्चायुक्त बिनाया प्रधान (Binaya Pradhan) ने भारतीय दूतावास कार्यालय में पॉल को सम्मानित किया। सोमवार को उन्होंने ट्विटर पर किली पॉल के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए यह जानकारी दी। बिनाया प्रधान ने ट्वीट किया, ‘‘आज, तंजानिया भारतीय उच्चायोग में एक खास मेहमान किली पॉल आए…जिन्होंने भारतीय फिल्मों के मशहूर गीतों पर अपने वीडियो से लाखों भारतीयों के दिल जीत लिए हैं…।’’

read also बॉलीवुड की हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी ने सेक्सी ब्रा पहनकर मचाया तहलका, फोटो हो रही ताबड़तोड़ वायरल

पॉल ने भी सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर भारतीय उच्चायोग का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, ‘‘भारतीय उच्चायोग, आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।’’ तंजानिया में रहने वाले किली पॉल, भारत में भी काफी पॉपुलर हो चुके हैं और अपने वीडियो से हजारों लोगों के दिलों में अपनी जगह बना चुके हैं।

read also फटे कपड़ों के मामले में उर्फी जावेद को टक्कर देने आ गई है साक्षी चोपड़ा, फोटो देख फैंस हुए हैरान

पिछले साल फिल्म ‘शेरशाह’ के गीत ‘रातां लंबिया’ के बोल गुनगुनाते हुए पॉल का एक वीडियो सुर्खियों में था, जिसमें किली पॉल और उनकी बहन नीमा पॉल ने अलवग अंदाज में डांस कर लोगों का दिल जीत लिया। उसके बाद से ही पॉल इंस्टाग्राम पर खासे लोकप्रिय हो गए। अब तो उनके ‘कच्चा बादाम’ से लेकर ‘पुष्पा’ के डांस स्टेप्स के वीडियोज भी आ चुके हैं। उनके प्रशंसकों की सूची में बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना, गुल पनाग और ऋचा चड्ढा सहित कई लोकप्रिय भारतीय फिल्मी हस्तियों के नाम शामिल हैं। इस सोशल मीडिया मंच पर उनके करीब 22 लाख फैंस हैं।



Related Articles

Back to top button