तारक मेहता की सोनू ने टू पीस पहन उड़ा दिए होंश, इतनी बेबाक और बोल्ड हो गई है निधि भानुशाली

तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) पिछले करीब 14 सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. इसी शो में कुछ साल पहले एक्ट्रेस निधि भानुशाली (Nidhi Bhanushali) को सोनू का किरदार निभाते हुए देखा गया था. शो में वह उन्होंने अपनी मासूमियत से दिल जीता था, लेकिन असल जिंदगी में एक्ट्रेस बेहद बोल्ड हैं. इसकी एक झलक निधि ने फिर से दिखाई है.
तारक मेहता’ को कई पुराने कलाकारों ने अलविदा कह दिया. इन्हीं में से एक नाम निधि का भी है. इस शो ने उन्हें घर-घर में एक खास पहचान दिलाई. हालांकि, अब निधि को यह शो छोड़े 2 साल से भी ज्यादा लंबा वक्त बीत चुका है और इतने में एक्ट्रेस में भी काफी बदलाव आ चुके हैं.
अक्सर वह अब भी सुर्खियों में छाई रहती हैं, जिसका एक खास कारण निधि की बोल्डनेस हैं. वक्त के साथ वह इतनी बेबाक और बिंदास हो गई हैं कि कई बार लोग पहचान ही नहीं पाते, कि यह वही मासूम सी दिखने वाली सोनू हैं.
निधि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिलता रहता है. अब फिर से निधि के नए अवतार ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं.




