Breaking News

छत्तीसगढ़ – अवैध संबंध का पत्नी पर करता था शक, कर दिया बेरहमी से हत्या


चरित्र शंका के शक में एक पति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है. यह मामला कांकेर जिले के पाखंजूर थाना क्षेत्र के चांदीपुर गांव है. अवैध संबंधों के शक पर पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चांदीपुर गांव में राजमिस्त्री का काम करने वाला जीवानंद टिकेदार अपनी पत्नी लिपिका टिकेदार को कुल्हाड़ी से वार कर जान से मार डाला. जानकरी के अनुसार पति पत्नी के मोबाइल फोन पर बात करने से नाराज था, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच लड़ाई हुई थी.पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार पति की तलाश शुरू कर दी है.





Related Articles

Back to top button