छत्तीसगढ़

भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, तीसरे फ्लोर से नीचे गिरा ठेका श्रमिक, मैनेजमेंट की खुली पोल… |


दुर्ग: भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant)के सिंटरिंग प्लांट नंबर तीन में काम के दौरान मजदूर जमीन पर गिर गया जिससे उसे गंभीर चोटें आई. प्लांट में शुरुआती मेडिकल ट्रीटमेंट देने के बाद मजदूर को बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर मौजूद मजदूरों का कहना है कि घायल मजदूर पाइप लाइन के काम के लिए लोहे के एंगल वाली सीढ़ी से उपर जा रहा था. बैलेंस बिगड़ने के चलते वो सीधे जमीन पर आ गिरा. प्लांट के अधिकारी अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या मजदूर ने सेफ्टी बेल्ट लगाया था या नहीं.

प्लांट में गिरने से मजदूर घायल: सेक्टर 9 के अस्पताल में भर्ती मजदूर को मल्टीपल फ्रैक्चर आए हैं. घायल मजदूर खुर्सीपारा का रहने वाला है और ठेका मजदूर के पद पर जीआर इंटरप्राइजेज कंपनी के लिए काम कर रहा था. हादसे को लेकर शुरुआती जानकारी बस इतनी है कि मजदूर पाइप लाइन पर काम के लिए ऊपर चढ़ रहा था तभी उसका बैलेंस बिगड़ा और वो तीन मंजिल की उंचाई से नीचे जा गिरा.

read more- Crime News: बदमाशों ने अपनी दहशत बनाने के लिए मोहल्ले में लहराई तलवार…

नीचे गिरने से उसकी हड्डी टूट गई और वो बेहोश हो गया. साथी मजदूरों ने तुरंत ठेका मजदूर को आनन फानन में सेक्टर 9 के अस्पताल में भर्ती कराया. रात तकरीबन 12 बजे लहरे ने दम तोड़ा दिया है. राम प्रसाद लहरे के दो भाई और दो बहन है.

भिलाई स्टील में आज हुए हादसे के बाद जहां मजदूरों में डर का माहौल है. प्लांट प्रबंधन की भी कोशिश है कि आने वाले दिनों में इस तरह के हादसों से बचा जा सके. हादसा कैसे हुआ ये तो जांच का विषय है लेकिन इतना तय है कि ऐसे हादसों से मजदूरों का डर और बढ़ता है. भिलाई स्टील प्लांट में हादसे और दुर्घटनाओं में कमी नहीं आ रही है. एक बार फिर इस हादसे ने भिलाई स्टील प्लांट के प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं.



Related Articles

Back to top button