छत्तीसगढ़

स्कूल में छत का प्लास्टर अचानक गिरा, 6 बच्चे घायल, मचा हड़कंप… |


कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. जहां एक स्कूल के छत का प्लास्टर अचानक गिर गयी है जिससे इलाके में हड़कंप मच गई है. इस हादसे में 6 बच्चे घायल हो गए जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल भेजवाया गया।

read more- शिवराज की विदाई पर भावुक हुई लाडली बहनें

जानकारी के मुताबिक घटना कोंडागांव जिले के बनियागांव हाईस्कूल का बताया जा रहा है, जहां माध्यमिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र, छात्राएं क्लास रूम में बैठकर एग्जाम दे रहे थे उसी दौरान छत टूटकर अचानक गिर गया।

इस हादसे में 6 बच्चों को चोट लगी है, जिन्हें कोंडागांव जिला अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया था, जहां उपचार के बाद सभी बच्चों को छुट्टी दे दिया गया है।



Related Articles

Back to top button