
बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना अंतर्गत पोड़ी खुर्द में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया था जिस पर पुलिस ने खोजबीन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है महिला के गले को रस्सी से दबाकर हत्या कर दिया गया था और शव को खेत में फेंक दिया गया था।
बलरामपुर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देश पर सक्रियता दिखाते हुए शंकरगढ़ पुलिस ने एक आरोप को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है और एक आरोपी अभी भी फरार है जिसकी तलाश शंकरगढ़ पुलिस कर रही है पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.



