देश विदेश

पूर्व विधायक का आकस्मिक निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई मृत्यु

भुवनेश्वर, ओडिशा के पूर्व विधायक उमेश चंद्र स्वैन का दिल का दौरा पड़ने के बाद उनके आवास पर बुधवार को निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकरी दी।

सूत्रों ने बताया कि चार बार विधायक निर्वाचित हुए स्वैन का अंतिम संस्कार जगतसिंहपुर जिले में उनके पैतृक गांव मच्छगांव में किया जाएगा।

स्वैन 74 वर्ष के थे। वह बालिकुडा निर्वाचन क्षेत्र से 1977 में जनता पार्टी, 1990 में जनता दल और 2000 तथा 2004 में कांग्रेस की टिकट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे।

पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के करीबी सहयोगी माने जाने वाले स्वैन, बाढ़ तथा चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास के लिए किए गए अपने कामों के कारण क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्वैन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘ मैं, बालिकुडा के पूर्व विधायक उमेश चंद्र स्वैन के निधन की खबर सुन काफी दुखी हूं। जन प्रतिनिधि के रूप में, उन्हें हमेशा उनकी निस्वार्थ सेवा तथा जन कल्याण के कार्यों के लिए याद किया जाएगा। मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।’’

Related Articles

Back to top button