#Social

Indore Shocker: कार में अचानक लगी आग, इंदौर में 4 साल के मासूम की दर्दनाक मौत


Indore Shocker: मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां चार साल के मासूम चिराग की कार में आग लगने से जिंदा जलकर मौत हो गई. यह हादसा इंदौर-खंडवा रोड स्थित शेल सिटी के पास सिमरोल थाना क्षेत्र में हुआ. जानकारी के मुताबिक, चिराग अपने पिता संजय बढ़िया के साथ बाहर गया था. संजय एक मैकेनिक हैं और मौके पर खड़ी एक डीजे साउंड सिस्टम वाली गाड़ी पर काम कर रहे थे, तभी अचानक उस कार में आग लग गई, जिसमें चिराग बैठा हुआ था. Indore Shocker: ‘मैंने गला दबाकर बॉयफ्रेंड को मार डाला’: मेकअप आर्टिस्ट ने थाने पहुंचकर कबूला अपना जुर्म, बयान सुनकर पुलिस भी रह गई हैरान

आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में पूरी कार चपेट में आ गई और मासूम बाहर नहीं निकल सका. स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन बच्चे की मौत पहले ही हो चुकी थी.

सिमरोल थाना प्रभारी कुलदीप खारी के अनुसार, शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बच्चों को कभी भी गाड़ी में अकेला न छोड़ें, खासकर जब आसपास किसी तरह का इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल काम चल रहा हो. मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है.




Related Articles

Back to top button