सोनम कपूर ने किया अपने पति को कुछ इस तरह से विश, शेयर किया यह वीडियो

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहूजा के जन्मदिन पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए सोनम ने उसके साथ ही इमोशनल नोट भी लिखा है। उन्होंने इसके अलावा एक और पोस्ट शेयर किया था और आनंद को विश किया था। यही नहीं इस खास मौके पर आनंद आहूजा के ससुर अनिल कपूर भी उन्हें बधाई देते नजर आए।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा की बॉन्डिंग हर शख्स को मुस्कुराने पर मजबुर कर देती है। कपल एक दूसरे की कंपनी खूब एंजॉय करते हैं और इसकी तस्वीरें भी समय-समय पर सामने आती रहती हैं। 30 जुलाई को आनंद आहूजा 38 साल के हो गए हैं। इस मौके पर सोनम ने अपने हसबेंड को विश किया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है।
एक्ट्रेस सोनम कपूर द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में दोनों की शानदार बॉन्डिंग की झलक देखने को मिल रही है। सोनम कपूर इस दौरान आनंद को किस करती नजर आ रही हैं, कभी उनके बाल ठीक कर रही हैं, कभी उनका सिर सहलाती नजर आ रही हैं, तो कभी जिम में उनके साथ एक्सरसाइज के बीच फन टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं।
Read also – मछली पकड़ने निकला था युवक, पानी में डूबकर हुई मौत,जाँच में जुटी पुलिस
एक्ट्रेस ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- आप सच्चे और बहुत अच्छे हैं। मैं आपसे अपनी आंखें अलग नहीं कर सकता। मुझे ये बताने के लिए शुक्रिया कि सही मायने में प्यार, धैर्य और दयालुपन क्या होता है। मैं एक लकी गर्ल हूं जो अपने बेस्ट फ्रेंड संग प्यार में पड़ी। भगवान करे कि आपके जीवन के हर साल के हर महीने का हर दिन आपको आपके लक्ष्य के और करीब ले जाए। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।
इसके अलावा सोनम ने आनंद संग एक तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें वे उन्हें पीछे से हग करती नजर आ रही थीं। इस प्यारी तस्वीर के साथ सोनम ने लिखा था कि-
‘मेरे जीवन की रोशनी को जन्मदिन मुबारक। आप वो गिफ्ट हैं जो मुझे ब्रह्मांड ने दिया है।
बता दें कि सोनम कपूर ने आनंद आहूजा से साल 2018 मई में शादी की थी। आज वो एक दुसरे के साथ हेप्पी मैरिड लाइफ स्पेंड कर रहे हैं।




