
रायगढ़ । जामगांव में एक 6 साल के बच्चे की मौत अज्ञात कारणों से हो गई है। परिजन ने हत्या की आशंका जाहिर की है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे जांच किए जाने की बात कही जा रही है। मयंक त्रिपाठी पिता नरेंद्र त्रिपाठी गुरुवार सुबह खेलने के लिए बाहर गया था।
कुछ देर बाद जब उसकी मां प्रीति त्रिपाठी उसे ढूंढने निकली तो नाबालिग की लाश मिली। घर से कुछ दूरी पर ही बच्चे की लाश पड़ी हुई थी
READ ALSO – लिफ्ट देने के बहाने युवती को बिठाया गाड़ी में फिर ले गया जंगल और किया रेप, यहां पढ़े पूरी
।
मां की चीख-पुखार सुनकर वह आगे बढ़े उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय कुछ लोगों ने बच्चे के छत से गिरने की बात कही। लेकिन परिजन का कहना है कि छत से गिरने पर सिर पर चोट लगती लेकिन शव पर चोट के निशान नहीं हैं। परिजन की सूचना पर चक्रधर नगर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाने की बात कही जा रही है।



