inh24छत्तीसगढ़

रायपुर – न्यूज़ वेब पोर्टल का संचालक किया गया गिरफ्तार, मुख्यमंत्री के खिलाफ भ्रामक खबर फ़ैलाने का आरोप

रायपुर के सिविल लाइन थाना इलाके में एक वेब पोर्टल के पत्रकार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि एक न्यूज पोर्टल के पत्रकार द्वारा अपने वेबपोर्टल में भ्रामक खराब प्रकाशित करने को लेकर रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह ने एक अपराध दर्ज कराया जिसके आधार पर अपराध क्रमांक 528 की धारा 504, 505 (1) (B) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Read Also – दुर्गा पूजा देखने आये दामाद को रिझा गई साली, बीबी को छोड़ साली संग हुवा जीजा फरार, फिर

इसके साथ ही वह रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा द्वारा किए गए शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 189, 384 के तहत अपराध दर्ज किया गया था मामले में आज जीरो पार्टी वेब पोर्टल के संचालक मधुकर दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है मामले में जांच जारी है। पुलिस ने संचालक के पास से लेपटॉप, मोबाइल भी जब्त किया है।

Related Articles

Back to top button