मनोरंजन

जहीर इकबाल से शादी करने जा रही सोनाक्षी सिन्हा?, खबरों का बाजार गर्म

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ मुंबई में 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हालांकि, अभिनेत्री की तरफ से इन खबरों की पुष्टि नहीं हुई है। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सोनाक्षी और जहीर रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे। उसके बाद 23 जून को शाम में रिसेप्शन पार्टी होगी, जिसमें तमाम बॉलीवुड हस्तियां शामिल होंगी।

सोनाक्षी सिन्हा की एक दोस्त ने मीडिया को एक बातचीत में बताया, ‘मुझे 23 जून की शाम को कपल के साथ जश्न मनाने का निमंत्रण मिला है। मगर वास्तविक शादी का कोई जिक्र नहीं है। मुझे जहां तक पता है, वे पहले ही रजिस्टर्ड मैरिज कर चुके हैं या फिर 23 जून की सुबह ऐसा कर सकते हैं। दोनों की कोई धूमधाम से शादी नहीं होने जा रही है, बस एक पार्टी होगी।’

अभिनेत्री की शादी से जुड़ी फिलहाल अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बारे में उनके परिवार को भी कोई जानकारी नहीं है। हाल ही में उनके पिता, अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उन्हें बेटी की शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मैं भी उतना ही जानता हूं जितना मीडिया में मैंने पढ़ा है, जब सोनाक्षी इस बारे में बताएंगी। मैं और मेरी पत्नी आशार्वाद देने के लिए चले जाएंगे। हम हमेशा उनकी खुशियों की कामना करते हैं।’

इसके अलावा सोनाक्षी के परिवार के करीबी सूत्रों ने मीडिया को बताया है कि अभिनेत्री की शादी की खबरें सच हैं। बताया जा रहा है कि इस शादी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने अपनी शादी में आयुष शर्मा, हुमा कुरैशी और वरुण शर्मा को भी आमंत्रित किया है। इनके साथ अभिनेत्री की गहरी दोस्ती है।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, 37 साल की सोनाक्षी सिन्हा 35 साल के जहीर इकबाल की दुल्हन बनने जा रही हैं। दोनों की शादी की खबर से अभिनेत्री के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। फैंस सोनाक्षी सिन्हा को दुल्हन के रूप में देखने के लिए बेहद उत्साहित हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button