inh24छत्तीसगढ़

रायपुर- कांग्रेस नेता पंकज शर्मा बने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने रायपुर ग्रामीण के विधायक सत्य नारायण शर्मा के बेटे पंकज शर्मा को रायपुर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक का अध्यक्ष बनाया है। गुरुवार 15 जुलाई 2021 की देर रात जारी सूची में रायपुर के अलावा राजनांदगांव और बिलासपुर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्षों का नाम घोषित किया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के खिलाफ आक्रामक रहे नवाज खान को राजनांदगांव जिला सहाकारी बैंक का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं प्रमोद नायक को बिलासपुर और जवाहर वर्मा को दुर्ग में जिला सहाकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Articles

Back to top button