क्राइम

बिना बैंक जाए भी बदल सकेंगे 2000 के नोट, जानिए क्या करना होगा आपको


रिजर्व बैंक और ऑफ इंडिया ने 2000 रुपए के नोट को बंद करने का ऐलान किया है, तब से ही हर व्यक्ति के दिमाग में एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर उसके पास रखे इन नोटों का क्या होगा. हालांकि आरबीआई ने इन नोटों को बैंक में जमा करने की तारीख भी तय कर दी है. 23 मई से लेकर 30 सितंबर तक इन्हें बैंक में जमा कराना होगा और इनके बदले दूसरे नोट हासिल किए जा सकेंगे जो लीगल टेंडर हैं. लेकिन अगर आप बैंक जाए बिना ही इन नोटों को बदलना चाहते हैं तो क्या करें ये भी एक बड़ा सवाल है. आइए जानते हैं कि ऐसी स्थिति में किस प्रक्रिया को फॉलो करना होगा और 2000 रुपए के नोट बैंक जाए बिना कैसे बदले जा सकेंगे.

Read Also – CGNews – कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि पर महिला ने लगाया यौन प्रताड़ना का आरोप, सोशल मीडिया में अपलोड किया वीडियो

2000 रुपए के नोटों के बंद होने की घोषणा के साथ ही लोगों ने अपने पास रखे नोटों को खंगालना शुरू कर दिया है. जिनके भी पास इस तरह के नोट है वो या तो इन्हें खर्च करने में जुट गए हैं या फिर इन्हें बदलवाने की प्रक्रिया जानने की कोशिश कर रहे हैं. शहरी इलाकों में तो लोगों को ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी क्योंकि शहरों में रहने वाले इन्हें बैंकों में जाकर जमा कर सकते हैं. लेकिन ग्रामीण और दूर दराज के इलाकों में रह रहे लोगों के लिए एक बड़ी दिक्कत हो सकती है. ऐसे में जो लोग बैंक जानकर नोट नहीं बदल सकते हैं उन्हें क्या करना होगा. इसका जवाब है बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट सेंटर.

दूर दराज या फिर रूरल एरियाज में बैंक की कमी होती है. कई इलाके तो ऐसे हैं जहां कई किलोमीटर तक बैंक ही नहीं है. ऐसे में वहां के लोगों के लिए 2000 रुपए के नोटों को बदलना काफी मुश्किल हो सकता है. ऐसे में ऐसी समस्या में बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट सेंटर के जरिए ये काम आसान हो सकता है. ये सेंटर ग्रामीण इलाकों में ही ज्यादा होते हैं.

Read Also – खुशखबरी – अब रायपुर से सीधे बैंकाक के लिए भर सकेंगे उड़ान, इस तारीख से शुरू होंगे फ्लाइट

इन सेंटरों को आरबीआई की ओर से ही शुरू किया गया था. इनका मकसद भी रूरल एरियाज में बैंकिंग सुविधाओं को बढ़ाना था. बता दें कि बिजनेस कॉरेसपॉन्डेंट एक तरह से बैंक के समान ही काम करते हैं. ये आपका बैंक खाता खोलने से लेकर अन्य लेन देन में मदद करते हैं. ऐसे में 2000 रुपए नोट को बदलने का ये भी एक आसान तरीका है जो खास तौर पर ग्रामीण इलाकों में काफी मददगार साबित होगा.

Read Also – अभय समझ आरिफ को दिल दे बैठी महिला, शारीरिक संबंध भी बनाए, लव जिहाद की हुई शिकार

बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट सेंटर पर भी 2000 रुपए के नोट बदलने के खास नियम रखे गए हैं. इसके तहत एक दिन में सिर्फ 2 नोट यानी 4000 रुपए तक की राशि ही एक्सचेंज या जमा की जा सकती है. हालांकि एक शर्त और भी है, बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट के जरिए नोट उन्हीं के बदले जाएंगे जिनके बैंक में अकाउंट या खाता होगा. जिन लोगों को खाते नहीं हैं वे बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट के जरिए नोट नहीं एक्सचेंज करवा पाएंगे.



Related Articles

Back to top button