उत्तर प्रदेश

Crime News – बहु ने ससुर पर उठा दिया हाथ, गुस्साए ससुर ने उठाई कुल्हाड़ी और कर दिया गर्दन काटकर धड़ से अलग


आगरा से इस वक्त की बड़ी खबर आई है। यहां एक ससुर ने बहू की गर्दन कुल्हाड़ी से काटकर धड़ से अलग कर दिया। बहू की हत्या कर आरोपी थोड़ी देर दरवाजे पर बैठा रहा। फिर थाने पहुंच गया। आरोपी ससुर ने पुलिस को बताया, “मैंने अपनी बहू को काट डाला है। उसने मेरे ऊपर हाथ उठाया था।” पुलिस मौके पर पहुंची, तो घर के आंगन में बहू का शव पड़ा था और सिर धड़ से अलग था।



किरावली थाना के गांव मलिकपुर की है। यहां के रहने वाले रघुवीर सिंह के दो बेटे हैं। बड़े बेटे का निधन हो चुका है। छोटा बेटा गौरव यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल है। जिसकी फर्रुखाबाद में तैनाती है। गौरव की पत्नी प्रियंका गांव में रहती है। गांव वालों ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे प्रियंका घर में खाना बना रही थी। तभी रघुवीर सिंह कुल्हाड़ी लेकर आया।

उसने बहू प्रियंका की गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वो वहीं पर गिर गई। इसके बाद उसने बहू की गर्दन काटकर धड़ से अलग कर दिया। वारदात के समय घर में बड़े बेटे की बहू भी थी। उसने शोर मचाया। आवाज सुनकर रघुवीर उसको भी मारने दौड़ा। बड़ी बहू को भी चोट आई है। बड़ी बहू ने अपने आप को बचाया।

गांव वालों ने बताया कि रघुवीर बहू की हत्या करने के बाद अपने घर के दरवाजे पर थोड़ी देर बैठा रहा। तभी हत्यारोपी रघुवीर का छोटा भाई महावीर वहां पहुंचा। घर में घूसते ही उसने शव देखा तो शोर मचा दिया। तभी हत्यारोपी रघुवीर ने अपने भाई महावीर पर भी हमला बोल दिया। उसके हाथ में चोट आई है। तब तक गांव वाले भी जुट गए। पुलिस ने आरोपी ससुर रघुवीर को गिरफ्तार कर लिया है। प्रियंका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

आरोपी ने बताया कि सोमवार शाम को बहू प्रियंका का झगड़ा बड़ी बहू से हो रहा था। मैंने प्रियंका को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने मुझ पर ही हाथ उठा दिया। इसे मैं सहन नहीं कर सका। मैं पूरी रात सो नहीं पाया, आज सुबह मैंने आवेश में आकर बहू प्रियंका को मार डाला।

मृतिका के बताया कि प्रियंका की शादी करीब सात साल पहले हुई थी। उसके दो बेटी हैं। गुस्साए परिजनों ने किरावली में चौ. चरण सिंह की प्रतिमा के सामने हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा कर जाम खुलवाया। मृतका के पिता ने बताया कि कोई विवाद नहीं था। सोमवार शाम को प्रियंका ने अपनी मां से बात की थी। दामाद गौरव रविवार को घर से ड्यूटी पर गया था।



Related Articles

Back to top button