छत्तीसगढ़

यात्री बस ने बाइक सवार 3 लोगों को रौंदा, 2 की मौत… |


जांजगीर-चाम्पा। CG Accident जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम खरौद के मेन रोड में एक यात्री बस ने बाइक सवार 3 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है,

read more- CG Breaking: हिला अपराध के खिलाफ आप ने एसपी कार्यालय का घेराव किया

जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। शिवरीनारायण थाना प्रभारी अशोक द्विवेदी ने बताया कि बाइक सवार तीनों व्यक्ति बलौदाबाजार जिले के अमलीडीह गांव के रहने वाले हैं। तीनों बाइक में सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी खरौद के बस स्टैंड के आगे मोड़ पर शिवरीनारायण रोड में बस ने बाइक सवार तीनों को अपनी चपेट में ले लिया।

इस हादसे में 2 व्यक्ति की मौत हो गई है, 1 गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बस जब्त कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की है।



Related Articles

Back to top button