राशिफल - अध्यात्म

16 March 2020 – जानिए आज का राशिफल

मेष राशि – आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. इस राशि के जिन लोगों को रोजगार की तलाश है, उन्हें रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा. विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा. शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आपको कुछ अनुभवी लोगों से सलाह भी मिलेगा.

वृष राशि – दूसरों के साथ आपका तालमेल बेहतर बना रहेगा. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आपको अपनी मेहनत का सुखद परिणाम हासिल होगा. आपकी रुचि किसी एक चीज़ के प्रति अधिक होगी. ऑफिस में कुछ नया करने का मौका मिलेगा. जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सौहार्द बना रहेगा.

मिथुन राशि – कार्यक्षेत्र में बॉस से आपको पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा. लवमेट कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे. कार्यों में माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा. इस दिन आपको अपना ध्यान भटकाने से बचना चाहिए. किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में आपका मन नहीं लग पायेगा.

कर्क राशि – आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए. आपको अपने काम के प्रति सकारात्मक रवैय्या अपनाने की जरूरत है. आपके अटके हुए कुछ काम आज पूरे हो जायेंगे. आप अपनी स्किलस को बढ़ाने की कोशिश करेंगे. किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा जहा पर कुछ पुराने दोस्त भी मिलेंगे.

सिंह राशि – कार्यस्थल पर सबके साथ आपका तालमेल बेहतर बना रहेगा. आर्थिक रूप से आपको बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा. सेहत के मामले में आज आप अच्छा महसूस करेंगे.

कन्या राशि – आर्थिक योजनाओं के लिये लिया गया फैसला लाभदायक होगा. आप परिवार वालों के साथ दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे. किसी अनुभवी की मदद से आपको धन लाभ होगा. इस राशि के विवाहित आज कहीं घूमने जायेंग. मनचाही कंपनी में नौकरी मिलने से आपकी खुशी दोगुनी हो जायेगी।

तुला राशि – आपके दाम्पत्य जीवन में चल रही दूरियां खत्म होगी. बिजनेस की किसी बात को लेकर आप परेशान हो सकते हैं. किसी काम से आपको सरकारी दफ्तर में भागदौड़ करनी पड़ेगी. आपका काम पूरा होने में थोड़ा ज्यादा समय लगेगा. उधार के लेन-देन से आज आपको बचना चाहिए. कामकाज की व्यस्तता में आपको खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना।

वृश्चिक राशि – आप उन चीजों को ज्यादा महत्व देंगे, जो आपके साथ ही आपके परिवार के लिए भी महत्वपूर्ण है. आप अपने परिवार और काम के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे. इस राशि के जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उन्हें किसी कस्टमर से बड़ा फायदा होगा

धनु राशि – करियर के मामले में आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे. आज आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे. व्यवसाय में बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी।

मकर राशि – आपका दिन हर्षो-उल्लास से भरा रहने वाला है. आपको अपनों से खूब सारा प्यार मिलेगा. आप अधिक सफलता पाने के लिये अपने प्रयासों को जारी रखेंगे. कुछ खास लोगों से आपकी निकटता बनी रहेगी. अगर आप प्रॉपर्टी डीलर हैं, तो आपको फायदा होगा.

कुंभ राशि – आपके लिये कुछ खास लेकर आने वाला है. घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा. कुछ जरुरी काम थोड़ी ही मेहनत करने से पूरे हो जायेंगे. अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है | रिश्तों में नयापन आयेगा. छात्रों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी.

मीन राशि – आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा | आप अपना ध्यान किसी रचनात्मक कार्य में लगायेंगे. बिजनेस संबंधी किसी काम में आपको दोस्त की मदद लेनी पढ़ेगी. आप किसी रिलेटिव के साथ मिलकर नये बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको थोड़ा ध्यान पूर्वक काम करना चाहिए.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button