‘बिग बॉस 14’ की कंटेस्टेंट रहीं सारा गुरपाल का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, खुद को किया क्वारंटीन

कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। पिछले कई दिनों में कई सेलिब्रिटीज भी कोविड- 19 की चपेट में आ चुके हैं। अब ‘बिग बॉस 14’ फेम सारा गुरपाल को कोरोना हो गया है। सोशल मीडिया पर दी जानकारी सारा गुरपाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। इसके साथ सारा ने बताया कि उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने सभी फैंस से अपना ख्याल रखने की गुजारिश भी की।
READ ALSO – आमना शरीफ ने शेयर की रॉयल लुक में तस्वीर, लहंगे में लगीं बेहद खूबसूरत …
बता दे की सारा ने लिखा कि ‘बस अभी कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं अपना ख्याल रख रही हूं और खुद को आइसोलेट कर लिया है। आप सबसे रिक्वेस्ट है कि अपना ख्याल रखिए और अगर आप में से कोई भी मेरे संपर्क में आया है तो कृपया अपना चेक करा लें। आप को बता दे की ‘बिग बॉस’ ने दिलाई पॉपुलरिटी सारा गुरपाल ‘बिग बॉस 14’ से मशहूर हुई हैं
READ ALSO – अनन्या पांडे के स्टाइलिश लुक पर फिदा हुए फैंस, देंखे वायरल तस्वीरें
हालांकि वह शो से काफी पहले ही बाहर हो गई थीं। कुछ समय पहले ‘बिग बॉस’ के एक और कंटेस्टेंट निशांत सिंह मलकानी को भी कोरोना हो गया था। 15 दिनों का लॉकडाउन महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए 15 दिन का लॉकडाउन लगा दिया गया है राज्य में जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य सेवाएं बंद हैं। लॉकडाउन के साथ ही शूटिंग भी बंद कर दी गई है।





