आमना शरीफ ने शेयर की रॉयल लुक में तस्वीर, लहंगे में लगीं बेहद खूबसूरत …

टीवी एक्ट्रेस आमना शरीफ सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी स्टाइलिश फोटोज अपलोड कर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक बार फिर आमना ने देसी अवतार में अपनी कुछ तस्वीरें फैन्स के साथ साझा की हैं। आमना की इन तस्वीरों पर फैन्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। इन तस्वीरों में आमना शरीफ पीले रंग के लहंगे में बला की हसीन नजर आ रहीं हैं। बता दे कि फोटोज में आमना के खुले बाल और ड्रेस के साथ मैचिंग जूलरी उनके लुक को और बढ़ा रही है।
READ ALSO – एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की मां और कुक हुए कोविड -19 से संक्रमित, खुद को किया क्वारंटाइन

आपको बता दें कि आमना शरीफ ने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के दम पर आज एक खास मुकाम हासिल किया है।आमना शरीफ को उनकी बोल्डनेस और ड्रेसिंग सेंस के लिए जाना जाता है। आप को बता दें कि आमना शरीफ के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स करते हैं। आमना शरीफ ने कई टीवी सीरियल्स और सॉन्ग्स मे काम किया है




