मनोरंजन

सारा अली खान नजर आएगी बागी 4 में, टाइगर श्रॉफ संग होगी शूटिंग

अभिनेत्री सारा अली खान फिल्म ‘बागी 4’ में काम करती नजर आ सकती है। टाइगर श्रॉफ की हिट फ्रैंचाइजी फिल्म ‘बागी 3’ की सफलता के बाद मेकर्स ने इसके अगले पार्ट की घोषणा कर दी थी। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन के लगने के बाद मेकर्स फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम रहे थे।

कोरोना काल के बाद फिल्मों की शूटिंग फिर से शुरू होने के बाद मेकर्स भी ‘बागी 4’ को जल्द से जल्द फ्लोर पर लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। चर्चा है कि ‘बागी 4’ में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट फीमेल लीड की एंट्री हो गई है। चर्चा है कि सारा अली खान को ‘बागी 4’ ऑफर की गई है।

People were shocked to see a bold photo of Sara Ali Khan

बताया जा रहा है कि फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला ने सारा अली खान को ‘बागी 4’ के लिए चुना है। यदि सबकुछ सही रहा तो सारा अली खान और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी पहली बार बड़े परदे पर दिखाई देगी।

Related Articles

Back to top button