inh24बिजनेस

चार दिन बंद रहेंगे बैंक, जान लीजिए वरना बैंकिंग में होगी परेशानी

निजीकरण के विरोध में सरकारी बैंकों के कर्मचारियों ने दो दिनों की हड़ताल करने का ऐलान किया है. इसकी वजह से मार्च में बैंक लगातार चार दिन तक बंद रह सकते हैं. गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में दो और सरकारी बैंकों के निजीकरण का ऐलान किया है. इसके विरोध में सरकारी बैंकों  के कर्मचारियों के संगठनों ने 15 और 16 मार्च को दो दिनों की हड़ताल का ऐलान किया है. इसके पहले 13 मार्च को महीने का दूसरा शनिवार और 14 मार्च को रविवार होने की वजह से बैंक वैसे ही बंद रहेंगे.

नौ बैंक यूनियन के केंद्रीय संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स ने इस हड़ताल का ऐलान किया है. निजीकरण को लेकर सरकारी बैंकों के कर्मचारियों में डर बन गया है. इसकी वजह यह है कि इस निजीकरण का श‍िकार बड़े से लेकर छोटा तक कोई भी बैंक हो सकता है.

Related Articles

Back to top button