पिंक साड़ी में सपना चौधरी ने फैंस पर बरपाया कहर, नहीं देखी होंगी आपने ये तस्वीरें

हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी अब फिर से सोशल मीडिया पर पहले की तरह एक्टिव हो गई हैं। प्रेग्नेंसी के वक्त सपना ने काम और सोशल मीडिया दोनों से ब्रेक लिया था, लेकिन अब वो काम पर भी वापस लौट आई हैं और सोशल मीडिया पर भी लगातार अपनी फोटोज़ और वीडियोज़ शेयर फैंस को एंटरटेन कर रही हैं। सपना अपने इंस्टाग्राम पर आए दिन एक से बढ़कर एक फोटो शेयर कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस और डांसर ने पिंक साड़ी में अपनी कुछ फोटोज़ शेयर की हैं जिनमें वो हमेशा की तरह काफी खूबसूरत लग रही हैं।बता दे कि एक्ट्रेस ने इंस्टा पर अपनी चार फोटो शेयर की हैं और चारों फोटो वो में अलग-अलग अदाएं दिखा रहीं।
READ ALSO – बोले चूड़ियां का नया गाना ‘रहगुजर’ हुआ रिलीज, नवाजुद्दीन और तमन्ना का दिखा रोमांटिक अंदाज
किसी फोटो में डांसर कैट वॉक करती दिख रही हैं, तो किसी फोटो में वो साड़ी का पल्लू उठाकर पोज़ देती नज़र आ रही हैं। सपना के ये फोटो उनके फैंस को भी काफी पसंद आ रही हैं। वर्क फ्रंट की बात करें सपना के हाल ही में दो गाने रिलीज़ हुए हैं ‘घुंघरू’ और ‘स्लेट बरती’। इन गानों में सपना अपने पुराने वाले अंदाज़ में नज़र आ रही हैं। वहीं एक्ट्रेस का एक और गाना ‘घाघरा’ रिलीज़ होने के लिए तैयार है जिसका टीज़र भी रिलीज़ कर दिया गया है।

READ ALSO – जुही चावला ने किया ऋषि कपूर को याद, बताया- एक बार उन्हें क्यों कहा था ‘इनसिक्योर ऐक्टर’ …
इसके अलावा एंक्ट्रेस इन दिनों एंड टीवी के एक क्राइम शो ‘मौका-ए-वारदात’में रवि किशन और मनोज तिवारी के साथ शो को होस्त करती हुई भी नज़र आ रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार कि हरियाणवी डांसर सपना चौधरी उन स्टार्स में से हैं जिन्होंने अपने करियर को उचाईंयों तक पहुंचाने के लिए रात दिन मेहनत की है। एक छोटे से शहर से ताल्लुक रखने वाली लड़की आज पूरे देश में अपनी पहचान बना चुकी है। स्टेज शोज से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सपना आज बॉलीवुड तक पहचान जाती हैं। सपना चौधरी हमेशा अपनी डांस वीडियो की वजह से खबरों में छाई रहती हैं।




