बोले चूड़ियां का नया गाना ‘रहगुजर’ हुआ रिलीज, नवाजुद्दीन और तमन्ना का दिखा रोमांटिक अंदाज

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘बोले चूड़ियां’ का नया गाना ‘रहगुजर’ सॉन्ग रिलीज हो गया है. गाने में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी और तमन्ना भाटिया का यह नया गाना फैन्स को खूब पसंद आ रहा है और कमेंट के जरिए फैन्स वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.
READ ALSO – जुही चावला ने किया ऋषि कपूर को याद, बताया- एक बार उन्हें क्यों कहा था ‘इनसिक्योर ऐक्टर’ …
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और तमन्ना भाटिया का ‘रहगुजर’ सॉन्ग को रिलीज हुए कुछ ही देर हुआ है और इसे अभी तक डेढ़ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इससे पहने फिल्म का ‘स्वैगी चूड़ियां’ गाना रिलीज हुआ था. ‘बोले चूड़ियां’ फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ तमन्ना भाटिया भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. इस फिल्म की कहानी एक प्रेमी जोड़े की कहानी है जो छोटे से गांव में रहता है.
READ ALSO – प्रियंका चोपड़ा ने मांगी मदद, बोलीं – ‘मेरे देश में लोग मर रहे हैं, आपकी हेल्प चाहिए’, देखें वीडियो
यह पहली बार होगा कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी, तमन्ना भाटिया और राजपाल यादव साथ में काम कर रहे हैं. गौरतलब है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी का इससे पहले पहले म्यूजिक वीडियो ‘बारिश की जाए’ रिलीज हुआ. वीडियो में वे सुनंदा शर्मा के साथ नजर आये हैं. सिंगर बी प्राक ने इसे गाया है, जबकि मशहूर लिरिक्स राइटर जानी ने इस गाने को लिखा.




