मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने मांगी मदद, बोलीं – ‘मेरे देश में लोग मर रहे हैं, आपकी हेल्प चाहिए’, देखें वीडियो

कोविड 19 की वजह से देश में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन और दवाइयों की भारी किल्लत से जूझना पड़ रहा है। इस मुश्किल घड़ी में दुनिया के कई देशों ने मदद का हाथ बढ़ाया है। इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने सभी लोगों से मदद के लिए आगे आने की अपील की है। वो इन दिनों लंदन में हैं। उन्होंने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसके जरिए उन्होंने संदेश दिया है।

READ ALSO – अनुष्का शर्मा के लिए जब विराट कोहली ने गाया था- ‘मेरे महबूब क़यामत होगी’, थ्रोबैक वीडियो में इमोशनल दिखीं एक्ट्रेस

बता दे की प्रियंका लिखती हैं कि ‘भारत मेरा घर है जो कोविड से बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। अभी सभी के मदद की जरूरत है। रिकॉर्ड संख्या में लोग दम तोड़ रहे हैं। हर जगह बीमारी है और यह बड़े पैमाने पर फैल रहा है।‘

READ ALSO – अजय देवगन ने मुश्किल घड़ी में बढ़ाया मदद का हाथ, मुंबई में इस तरह करवाया 20 आईसीयू बेड का इंतजाम

प्रियंका ने बताया कि वो खुद भी आर्थिक मदद के लिए कोशिश में जुटी हुई हैं। उन्होंने आगे लिखा कि ‘निक और मैं पहले से ही मदद कर रहे हैं और योगदान जारी रखे हुए हैं। हम सभी ने देखा है कि यह वायरस कहां तक फैला है। हमारे बीच एक महासागर से कोई फर्क नहीं पड़ता है। जब तक हर कोई सुरक्षित नहीं हो जाता, तब तक कोई भी सुरक्षित नहीं है। इतने सारे लोगों की मदद करने के लिए, इतने लोगों को मदद करते हुए देखना बहुत खुशी की बात है। हमें इस वायरस को हराने की जरूरत है, और ऐसा करने के लिए हम सभी की आवश्यकता है। मेरे दिल की गहराई से, धन्यवाद।‘

READ ALSO – अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने दी बड़ी खुशखबरी, 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दान करने का किया फैसला

वीडियो में प्रियंका कहती हैं कि ‘आखिर इस वक्त इतनी जरूरत क्यों है? मैं बताती हूं आपको, अस्पतालों में जगह नहीं है। एम्बुलेंस व्यस्त हैं। ऑक्सीजन की भारी कमी है। श्मशान घाट पर भारी भीड़ है। भारत मेरा घर है और लोग वहां मर रहे हैं। एक वैश्विक समुदाय के रूप में हमें आगे आना चाहिए। मैं बताती हूं कि आखिर क्यों हमें एक दूसरे की फिक्र करनी चाहिए। जब तक हर कोई सुरक्षित नहीं होता, कोई भी सुरक्षित नहीं है। इसलिए आगे आइए और इस महामारी के वक्त मदद करिए।‘

देखे यह वीडियो – https://www.instagram.com/tv/COOPAdrHyc3/?utm_source=ig_embed

Related Articles

Back to top button