संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने शेयर किया हॉट फोटो, लोग देखकर बोले ओहो

शनाया कपूर ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर अपना डेब्यू किया और इसी के साथ ओ बेहद कम समय में इंटरनेट प ट्रेंड करने लगी हैं. शनाया ने फोटो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम पर अपना प्रोफाइल पब्लिक कर दिया जिसके बाद उनकी हॉट फोटोज काफी वायरल होने लगी. शनाया के प्रोफाइल पर कई ऐसी फोटोज देखने को मिली जिसमें वो अपनी गर्लगैंग सुहाना खान, अनन्या पांडे समेत अन्य लोगों के साथ एन्जॉय करती हुई नजर आईं।

शनाया ने अपने इंस्टाग्राम को पब्लिक करने के साथ ही अपने चाहनेवालों को अपनी खूबसूरती का तोहफा भी दिया. शनाया ने अपने हॉट फोटोशूट (Hot Photoshoots) की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें वो बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आईं. ये तस्वीरें न सिर्फ वायरल (Viral) हुई बल्कि ट्विटर से लेकर हर जगह चर्चा में आ गई।

सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट तान्या घावरी ने भी आज शनाया के फोटोशूट से उनकी एक बेहद बोल्ड तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उनकी हॉटनेस की तारीफ की. इन तस्वीरें में अपनी ख़ूबसूरती से वो कहर ढाती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि इस साल की शुरुआत के साथ ही शनाया ने बॉलीवुड में अपने पांव जमाने की तैयारी शुरू कर दी है।






