inh24छत्तीसगढ़

मध्य प्रदेश का अंग्रेजी शराब बिक्री करने वाले आरोपी चढ़े पलारी पुलिस के हत्थे, पलारी पुलिस की एक और सफलता

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम खैरा(संडी) निवासी उत्तम जांगड़े पिता श्याम लाल जांगड़े द्वारा अपने घर में मध्य प्रदेश का अंग्रेजी शराब बिक्री करने छिपाकर रखा है। जिसकी सूचना पर तत्काल पलारी पुलिस ने बताये स्थान की गुपचुप तरीके एवं चालाकी के साथ रेड कार्यवाही किया गया। मामले में उत्तम जांगड़े की घर के तलाशी लेने पर घर के एक कमरे से एक बैग 65 पाव तथा थैले से 35 पाव एम0पी0 गोवा शराब एवं दूसरे कमरे के छज्जे उपर एक टोकरी में 80 पाव एम0पी0 गोवा शराब छिपाकर रखा था, जिसे जप्त किया गया है ।

मामले में आरोंपी के विरूद्ध अप क्र 34/21 धारा 34(2),36 आबकारी एक्ट दर्ज किया गया है । आरोपी उत्त्म जांगड़े पिता श्यामलाल जांगड़े उम्र 47 साल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है । आरोपी उत्तम जांगड़े के पास मध्य प्रदेश का शराब कहॉ से आया है इस संबंध में जांच किया जा रहा है। जप्त शराब 180 पाव गोवा अंग्रेजी शराब किमत लगभग 23,400/ रूपये है।

Related Articles

Back to top button