मनोरंजन

संजय दत्त नज़र आएंगे तमिल फिल्म थलपति 67 में, सोशल मीडिया में मची धूम


तमिल स्टार विजय थलपति निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक ‘थलपति 67’ की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में, उन्होंने लोकेश के इंस्टाग्राम पर विजय और लोकेश की एक साथ तस्वीर पोस्ट करके फिल्म की आधिकारिक घोषणा की। साथ ही यह भी बताया कि इस फिल्म में विजय के मुकाबले में बॉलीवुड के दमदार एक्टर संजय दत्त नजर आने वाले हैं। इस ऐलान के बाद से सोशल मीडिया पर खूब धूम मची है। लोग फिल्म की तुलना KGF 2 से कर रहे हैं।

सेवन स्क्रीन स्टूडियो, जो ‘थलपति 67′ के लिए प्रोडक्शन कंपनी है, ने हाल ही में संजय दत्त की एक तस्वीर साझा की और लिखा, “हम संजय दत्त सर का तमिल सिनेमा में स्वागत करते हुए सम्मानित महसूस कर रहे हैं और हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि वह थलपति 67 का हिस्सा हैं।”

लेकिन फैंस इस ऐलान से बहुत उत्साहित नहीं दिखे और कई लोगों ने कमेंट बॉक्स में केजीएफ टेम्पलेट को स्पैम कर दिया। लोगों का मनना है कि संजय दत्त फिल्म में फिर से अधीरा की तरह ही दिखने वाले हैं।

बता दें कि थलपति 67’ फिल्म का अस्थायी शीर्षक है। 2019 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर ‘मास्टर’ के बाद ‘थलपति 67’ सुपरस्टार विजय और लोकेश कनगराज के बीच दूसरा सहयोग होगा। लोकेश कनगराज ने अपनी पिछली फिल्म ‘विक्रम’ में एक यूनिवर्स की कल्पना की थी, जहां उन्होंने ‘रोलेक्स’ और ‘कार्थी’ की कैमियो की थी। वहीं अब माना जा रहा है, यह फिल्म भी इस यूनिवर्स का हिस्सा होगी। लेकिन इसका अब तक कोई अधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। यह यूनिवर्स गैंगस्टर्स, पुलिस और सिस्टम के बीच संघर्ष की कहानी है।

Source by ANI Digital

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button