अनियंत्रित मर्सिडीज कार डिवाइडर से टकराई जोरदार, आग लगने से यूवक की मौत

नोएडा से एक भीषण दर्दनाक हादसे की ख़बर सामने आई है। दरअसल, बीती देर रात को नोएडा सेक्टर-93 में एक मर्सिडीज कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई। आग लगने की वज़ह से मर्सिडीज गाड़ी का चालक गाड़ी के अंदर जिन्दा जल गया जिससे उसकी मौत हो गई, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, हादसे की जाँच में पुलिस जुटी हुई है,फिलहाल शुरूआती जांच में पुलिस को पता चला है कि तेज रफ्तार के कारण एक्सीडेंट हुआ है।
गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना फेस-2 क्षेत्र के अंतर्गत एल्डिको चौराहा सेक्टर 93 में एक मर्सिडीज गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। जिसमें अचानक गाड़ी के अंदर ही आग लग लगी, मर्सिडीज चालक अनुज सहरावत, जो दिल्ली के रोहिणी के रहने वाल थे, उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेजा दिया है। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, अनुज नोएडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते थे। देर रात तेज रफ्तार से सेक्टर-93 के एल्डिको चौराहे पर डिवाइडर के बाद एक पेड़ से टकरा गए जिसके बाद उनकी गाड़ी में आग लग गई। मामले की जांच कर रही पुलिस आसपास के सीसीटीवी को भी चेक कर रही है।
टकराने के कारण गाड़ी में आग लग गई और उस व्यक्ति की मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। अन्य विधिक कार्रवाई भी की जा रही है: विशाल पांडे, ADCP, सेंट्रल नोएडा, उत्तर प्रदेश
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




