Bigg Boss 14 – जोरदार हंगामे और धमाकेदार एंट्री के साथ हुवा राधे मां का घर में प्रवेश, जानिए कैसा रहा पहला दिन
”बिग बॉस” Bigg Boss 14 का 14वां सीजन शुरू हो चुका है पर इतने सालों बाद भी लोगों की शो को लेकर क्रेज बना हुवा है। शनिवार की रात रात 9 बजे ”बिग बॉस’ 14 की ग्रैंड ओपनिंग शुरू हुआ जिसमें शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने थॉर के हथौड़े के साथ शो में एंट्री ली और इसी हथौड़े से साल 2020 पर जोरदार वार किया। आपको बता दें कि रविवार को पहले दिन ही घर के अंदर हंगामों की शुरुआत हो गई। जानिए कैसा रहा पहला ही दिन –
Read Also – BB14 में लगातार किस करते रहे अभिनव और रुबीना, फिर सलमान खान के जवाब में दोनों ने कहा यह
”बिग बॉस” (Bigg Boss 14) के घर में पहले ही दिन जबरदस्त हंगामा देखने को मिला. पहले दिन सभी फ्रेशर्स और सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान के साथ नजर आए। घर में पहले दिन ‘बिग बॉस’ नए सदस्यों और पुराने प्रतिभागी को नियम बताते हैं. रिजेक्ट हुए कंटेस्टेंट गार्डेन एरिया में रहेंगे।
Read Also – ड्रग मामले में एक और अभिनेत्री का नाम आया सामने, डिप्रेशन में आ रहे सुसाइड का ख्याल
‘बिग बॉस’ बताते हैं कि अगले दो हफ्ते सभी फेशर्स अगले दो हफ्तों तक ‘टू बी कन्फर्म’ जोन में रहेंगे. इसके बाद ‘बिग बॉस’ गौहर खान को कन्फेशन रूम में बुलाते हैं और रूल बुक देकर कहते हैं कि वह बाहर जाकर नए सदस्यों को पढ़कर सुनाएं।
Read Also – किसान सम्मान निधि के फिर से आने वाले हैं 2000 कि किश्त, क्या आपका नाम है शामिल चेक करें ऐसे
गौहर खान बाहर आकर सभी को रूल बुक पढ़कर सुनाती हैं. किचन गौहर खान के हवाले किया गया. किचन से जुड़े सभी फैसले वही करेंगी. बेडरूम पर सिद्धार्थ शुक्ला का राज होगा और यहां के सभी निर्णय वहीं करेंगे. बीबी मॉल, स्पा, जिम हिना खान देखरेख में रहेगा. इस सबकी इजाजत फ्रेशर्स को हिना खान से लेनी पड़ेगी.
Read Also – उत्तरप्रदेश में फिर लड़की का शव नहर किनारे बरामद, बलात्कार की आशंका
राधे मां (Radhe maa in Big boss 14) की शो में धमाकेदार एंट्री होती है सभी घरवाले उनका स्वागत करते हैं. राधे मां सभी सदस्यों से कहती हैं कि अपना मां-बाप का सम्मान करना चाहिए और अहंकार नहीं करना चाहिए। राधे माँ ने कहा कि आगे बढ़ने के लिए मां का दिल नहीं दुखाना चाहिए क्योंकि मां भगवान से भी ऊपर है. मां का सम्मान करने वाले हमेशा बुलंदियां छूते हैं. राधे मां ने जाने से पहले जान कुमार सानू और सिद्धार्थ शुक्ला को अपना आशीर्वाद भी दिया।




