मनोरंजन

सलमान खान का आज 54वां जन्मदिन, यहां होगी धमाकेदार पार्टी

सलमान खान आज 27 दिसंबर को अपना 54वां जन्मदिन मनाएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक इस साल सलमान अपने फार्महाउस के बजाय भाई सोहेल खान के घर पर अपना 54वां जन्मदिन मनाएंगे। पार्टी की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है, सलमान की बर्थडे पार्टी में शाहरुख खान से लेकर कैटरीना कैफ तक कई बड़े नामों के आने की उम्मीद जताई जा रही है।

कहा जा रहा है कि सलमान ने पार्टी की जगह में बदलाव अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा के चलते किया है. क्योंकि सलमान डिलीवरी के समय अर्पिता के पास रहना चाहते हैं।

आपको बता दें कि डॉक्टर ने अर्पिता को 27 दिसंबर की ही डिलीवरी डेट दी है. इसलिए, सलमान अपने जन्मदिन पर पार्टी बांद्रा में सोहेल खान के घर पर करेंगे। सलमान की गेस्ट लिस्ट में शाहरुख, कैटरीना, वरुण धवन, डेविड धवन, प्रभुदेवा, सई मांजरेकर, सोनाक्षी सिन्हा, जैकलीन फर्नांडीज, कबीर खान समेत कई स्टार्स शामिल हो सकते हैं।

हालिया दिनों में सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3’ रिलीज हुई है. इस फिल्म को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के चलते काफी नुकसान उठाना पड़ा है. हालांकि फिल्म ने पांच दिनों में ही 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button